HomeBiharविधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने एक और उम्मीदवार बदला,...

विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने एक और उम्मीदवार बदला, अब इन्हें दिया टिकट…

लाइव सिटीज, पटना : बिहार में एमएलसी चुनाव की तैयारियों के बीच जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने पहले घोषित प्रत्याशी की जगह अब डॉ. मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) को नया उम्मीदवार बनाया है।जन सुराज की ओर से उम्मीदवार बदले जाने की जानकारी सामने आने के बाद दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी समीकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पार्टी पहले यहां एक अन्य प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर चुकी थी, लेकिन अब उस फैसले में बदलाव करते हुए डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है।

जन सुराज की ओर से पहले दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव के नाम की घोषणा की गई थी. पहली लिस्ट में जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों का ऐलान किया था. उसी में रवींद्र यादव का नाम था. हालांकि कैंडिडेट क्यों बदला गया है यह बात अभी सामने नहीं आई है.

पहली लिस्ट 20 सितंबर को जारी की गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच उम्मीदवारों का तब ऐलान किया गया था. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण से आफाक अहमद, दरभंगा से एसपी राय, वहीं कोसी स्नातक से रजनीश रंजन, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव के नाम की जन सुराज की ओर से घोषणा की गई थी.

दरभंगा स्नातक से नए कैंडिडेट मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) के बारे में बताया जा रहा है कि वे डॉक्टर, समाजसेवी और बिजनेसमैन हैं. उनकी उम्र 49 साल के आसपास है. बिस्फी प्रखंड के रहने वाले हैं. पिता मो. सदरुल हक का निधन हो चुका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments