लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बाढ़ और नदियों के बढ़ते जलस्तर का असर अब रेल परिचालन पर भी पड़ रहा है। पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आज यानी 8 सितंबर को 10 MEMU ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाने का फैसला लिया गया है।
पुल पर बढ़ा पानी, परिचालन पर रोक
पटना-गया रेलखंड में पुनपुन और परसा बाजार के बीच पुल संख्या-21 के पास पानी का स्तर बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस हिस्से में ट्रेन परिचालन को प्रभावित किया है। पानी सुरक्षित स्तर पर आने और रेलवे की तकनीकी टीम से अनुमति मिलने के बाद ही सामान्य परिचालन बहाल किया जाएगा।
आज ये 10 MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द
8 सितंबर को रद्द की गई ट्रेनों में शामिल हैं:
63242 गया-पटना MEMU
63258 गया-पटना MEMU
63245 पटना-गया MEMU
63396 गया-पटना MEMU
63248 गया-पटना MEMU
63243 पटना-गया MEMU
63259 पटना-गया MEMU
63393 पटना-गया MEMU
63250 गया-पटना MEMU
63253 पटना-गया MEMU
कई एक्सप्रेस ट्रेनों का भी बदला रास्ता
सिर्फ MEMU ट्रेनें ही प्रभावित नहीं हुई हैं। कुछ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। रांची-वाराणसी और वाराणसी-रांची एक्सप्रेस को निर्धारित रास्ते के बजाय पीडीडीयू, बक्सर, आरा और पटना होकर चलाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और धनबाद-पटना एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आज आपको पटना, गया, जहानाबाद या इस रेलखंड से जुड़े किसी स्टेशन से यात्रा करनी है, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में आगे भी बदलाव संभव है। बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
