HomeBiharबिहार में बड़ा रेल हादसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी...

बिहार में बड़ा रेल हादसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 नदी में गिरे

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें करीब 16 डिब्बे बेपटरी हो गए. हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे.

यह दुर्घटना आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेल मार्ग पर हुई. स्थान टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 है. हादसा देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ, जब मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, मालगाड़ी के कुल 16 से 19 डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे बधुआ नदी में गिर गए, जबकि कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए. सीमेंट के बोरे चारों ओर बिखर गए, जिससे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया. किउल-जसीडीह रेलखंड पर कई यात्री और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई. कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ और घंटों तक ट्रैफिक प्रभावित रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home