HomeBiharबिहार में शराब माफियाओं पर सबसे बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा की...

बिहार में शराब माफियाओं पर सबसे बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा की संपत्ति होगी जब्त, 57 हजार लोग हुए गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना: राज्य में शराब के अवैध कारोबार से संपत्ति बनाने वाले 127 शराब माफियाओं को चिन्हित किया गया है. इनकी संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने इन माफियाओं की संपत्ति जब्त करने के लिए बीएनएसएस की धारा 107 के तहत न्यायालय को प्रस्ताव भेजा है.

मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के डीआईजी अजय कुमार पांडेय ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2026 में बिहार पुलिस ने हर महीने औसतन 3.50 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद की है. यह आंकड़ा वर्ष 2025 के मासिक औसत 3.14 लाख लीटर से करीब 11 फीसदी ज्यादा है. वहीं ब्यूरो ने खुद 2026 में प्रतिमाह औसतन 1.06 लाख लीटर शराब जब्त की है. यह पिछले साल की तुलना में 24 फीसदी अधिक है. मई 2026 तक राज्य पुलिस ने 38,474 लीटर स्पिरिट भी जब्त की है

शराबबंदी कानून के तहत इस साल अब तक बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुई हैं. डीआईजी के अनुसार मई 2026 तक कुल 57 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 19,877 शराब कारोबारी और 37,027 शराब पीने वाले शामिल हैं. बिहार के अंदर से 569 कारोबारी पकड़े गए, जबकि दूसरे राज्यों से जुड़े पांच बड़े शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments