HomeBiharसिवान में पीएम की सभा में नीतीश कुमार ने क्या कहा... जानिए

सिवान में पीएम की सभा में नीतीश कुमार ने क्या कहा… जानिए

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान पहुंचे. यहां जसौली में उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. नीतीश ने बिहार को सौगात देने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया और एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनवाई.

जैसे ही सीएम नीतीश कुमार सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे, तालियों की गूंज से पूरा माहौल गूंज उठा. नीतीश कुमार ने बिहार की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पीएम सिवान आए हैं. सबसे पहले मैं पीएम का स्वागत और अभिनंदन करता हूं.

सीएम नीतीश ने कहा कि इस अवसर पर पीएम मोदी के द्वारा 22 नगर विकास की परियोजनाओं, 6 सड़क परियोजनाओं, एक रेल परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है. इन सबकी कुल लागत 9 हजार 5 सौ 18 करोड़ रुपये हैं. साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना और एक इंजन निर्यात का शुभारंभ किया जा रहा है. कुल मिलाकर इन योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होने वाला है

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो हमारी सरकार बनी है और 24 नवंबर 2005 को जो बीजेपी और जेडीयू के लोग थे, आज भी हैं. तब से पूरे बिहार के लिए हमने सारा काम किया है. याद कीजिए जब हमें मौका दिया गया तो हमने काम किया, लेकिन उसके पहले वालों ने कोई काम नहीं किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home