HomeBiharजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति...

जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

लाइव सिटीज, पटना: भारत सरकार ने पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार की ओर से यह नियुक्ति अधिसूचित की गई है। जस्टिस राव पदभार ग्रहण करने की तारीख से पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की प्रक्रिया अगस्त में शुरू हुई थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उनके नाम की सिफारिश की थी। कॉलेजियम की अध्यक्षता उस समय भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कर रहे थे। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया केंद्र सरकार के स्तर पर आगे बढ़ी और अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इसे औपचारिक रूप दे दिया गया है

दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं जस्टिस राव

जस्टिस वी. कामेश्वर राव लंबे समय से न्यायिक सेवा में हैं। वे अप्रैल 2013 में हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने थे। दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में काम करने के अलावा उनका कार्यकाल कर्नाटक हाईकोर्ट में भी रहा है। कर्नाटक हाईकोर्ट में उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इसके बाद उन्हें दोबारा दिल्ली हाईकोर्ट भेजा गया।

पटना हाईकोर्ट में अहम जिम्मेदारी

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस वी. कामेश्वर राव के सामने न्यायिक मामलों के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट के प्रशासन, विभिन्न पीठों के कामकाज और मामलों के आवंटन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।पटना हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कुछ समय से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के जरिए अदालत का कामकाज चल रहा था। जस्टिस सुधीर सिंह फिलहाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home