HomeBiharपीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले बिहार का सियासी पारा चढ़ा,...

पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले बिहार का सियासी पारा चढ़ा, तेजस्वी ने पूछे तीखे सवाल

लाइव सिटीज, पटना: पीएम मोदी 20 जून को बिहार आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार का सियासी तापमान भी गरमाया हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनसे कुछ तीखे सवाल पूछकर सरकार को घेरा है. एनडीए को नेशनल दमाद आयोग कहकर तंज कसा है. अपने और लालू यादव के ऊपर सत्ता पक्ष की ओर से होने वाले हमले पर भी सवाल खड़े किए.

तेजस्वी यादव ने पीएम के दौरे को लेकर कहा कि वो गरीबी मिटाने या नौकरी देने नहीं आ रहे. प्रधानमंत्री जी आकर देखें कि यहां कितनी गोलियां चलती हैं. पिछले दौरे में किए गए रोड शो पर भी सवाल उठाए. तेजस्वी ने परिवारवाद मुद्दे पर भी सवाल उठाए और कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाते हैं लेकिन उनकी पार्टी और एनडीए में परिवारवाद भरा हुआ है. एनडीए सरकार के अधिकतर मंत्रियों को तेजस्वी ने परिवारवादी बताया.

दामाद आयोग’ वाले तंज पर तेजस्वी ने कहा कि जीतनराम मांझी,रामविलास पासवान और अशोक चौधरी के दामाद तो हैं ही. तेजस्वी ने कहा कि अशोक चौधरी के दामाद तो आरएसएस कोटे से हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home