HomeBiharझारखंड: RJD की नई टीम का ऐलान, इन नेताओं को मिली कमान,...

झारखंड: RJD की नई टीम का ऐलान, इन नेताओं को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दौरे के बाद झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कमेटी ने अपने पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर पार्टी के लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगा है. पिछले दिनों रांची में आरजेडी मिलन समारोह कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में नई जोश और ऊर्जा भरने की कोशिश की है.

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने अपनी जो नई टीम का ऐलान किया है, उसमें पार्टी में प्रदेश महासचिव 33 लोगों को बनाया गया है. वहीं प्रदेश सचिव के पद पर 43 लोगों को नियुक्त किया गया है. आज पार्टी की बैठक में होली के बाद कोडरमा, संथाल परगना के हंसडीहा और पलामू में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम होना तय हुआ है. कमेटी की जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि झारखंड में पार्टी को एक बार फिर से मजबूत करेंगे और आने वाले समय में चाहे वह लोकसभा चुनाव को या विधानसभा चुनाव बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नई कमिटी की घोषणा सभी वर्गों को देखते हुए बनाया गया है. फिर भी कोई छूटते हैं तो उनको आगे की कमिटी में जगह दी जायेगी. राष्ट्रीय जनता दल ने 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति को पॉलिटिकल गेम बताया है. राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि 1932 का मुद्दा कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड के असल मुद्दे किसानों की बदहाली, युवाओं के समक्ष बेरोजगारी और पलायन है.

बता दें कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश कार्यसमिति में यादव और मुस्लिम नेताओं को वरीयता दी गई है. कार्यसमिति में कुल 126 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बनी प्रदेश कार्यसमिति में 8 उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 43 प्रदेश सचिव और 32 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं. इस तरह से नवगठित झारखंड प्रदेश राजद कार्यसमिति में 126 नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के अलावे पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को प्रधान महासचिव अध्यक्ष अनुशासन समिति बनाया गया है. वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता को बतौर सदस्य, सुभाष प्रसाद यादव को बतौर सदस्य, पूर्व सांसद घूरन राम को सदस्य, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा को सदस्य बनाया गया है. सुरेश पासवान को अध्यक्ष संसदीय बोर्ड और पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर को आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments