HomeBiharजेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित, बिहार के शुभम कुमार बने ऑल...

जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित, बिहार के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

लाइव सिटीज, पटना: इंजीनियरिंग की दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक ‘जेईई एडवांस्ड 2026’ का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार एग्जाम कंडक्ट करने वाली इंस्टीट्यूट आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) ने रिजल्ट की घोषणा की है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इस साल के रिजल्ट में बिहार के शुभम कुमार ने इतिहास रचते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (CRL 1) हासिल की है.

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है. शुभम ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 मार्क्स हासिल किए हैं. शुभम ने इससे पहले जेईई मेन 2026 परीक्षा में भी अपना जलवा बिखेरा था. उन्होंने जेईई मेन के जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन में पूरे 100 पर्सेंटाइल मार्क्स स्कोर किए थे, और अब एडवांस्ड में भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है.

शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं. शुभम के पिता शिव कुमार एक बिजनेसमैन (व्यवसायी) हैं और उनकी मां कंचन देवी एक हाउसवाइफ हैं. शुभम स्कूल से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्हें बचपन से ही इंजीनियरिंग के फील्ड में रुचि थी.  शुभम की इस सफलता पर उनके माता-पिता और पूरा जिला खुश है.

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो शिफ्टों में ली गई थी. इस बार परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे. कुल टॉप करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 56,880 है. इनमें 10,107 महिला छात्र शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments