लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार ने इसी साल (2026) अप्रैल के महीने में सीएम का पद छोड़ा था. वे राज्यसभा के सदस्य हो चुके हैं. अब बिहार से सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद 21 जून को पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है. खबर है कि पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. खुला अधिवेशन होगा. इसकी तैयारी पार्टी की ओर से शुरू कर दी गई है.
पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक होनी है. जानकारी के अनुसार, 21 जून को जेडीयू की अलग-अलग संगठनात्मक स्तरों की बैठकें होंगी.बताया गया है कि 21 जून को निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक होगी. वहीं निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी.
वहीं बिहार की नव-निर्वाचित राज्य परिषद की बैठक 11:45 बजे से होगी. नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक की बात करें तो इसके लिए समय 3 बजे से 4 बजे तक रखा गया है. पार्टी का खुला अधिवेशन 4 बजे से 5 बजे तक होगा.
