लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी हुई है. पटना के मेदांता अस्पताल में बुधवार को उनका पेसमेकर ट्रांसप्लांट किया गया था. ऐसे में शुक्रवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे. इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. विधायक अनंत सिंह ने मंत्री रामकृपाल यादव का हाल-चाल जाना.
अनंत सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. आमने-सामने दोनों कुर्सी पर बैठकर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखे. पेसमेकर ट्रांसप्लांट होने के बाद फिलहाल रामकृपाल यादव डॉक्टर्स की देखरेख में हैं. ऐसे में नेताओं का अस्पताल में पहुंचना जारी है
अनंत सिंह से पहले गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. दोनों ने रामकृपाल यादव का हाल-चाल जाना और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना भी की. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान नीतीश कुमार ने अस्पताल के डॉक्टर से भी बातचीत कर मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत के बारे में विस्तार से जानकारी ली.
