HomeBiharघरों पर पलटा हाइवा, 3 मौतें, पिता ने बालू से निकाला बेटे...

घरों पर पलटा हाइवा, 3 मौतें, पिता ने बालू से निकाला बेटे का शव

लाइव सिटीज, भागलपुर: भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा 3 घरों पर पलट गया। इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि हाइवा की स्पीड करीब 60-70 के करीब थी। एकदम से उसका टायर फटा। गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और बालू लदा ट्रक सड़क किनारे बने 3 घरों पर पलट गया।

गाड़ी के नीचे दबने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुड्डू डोम के बेटी राधा कुमार (4), अंकुश कुमार (3) और भिखारी डोम की पत्नी इंदु देवी (50) के तौर पर हुई है।

3 साल की राधा की बॉडी 20 से ज्यादा टुकड़ों में मिली। पिता अपने हाथ से बेटी के टुकड़े चुनते रहे। 4 साल का अंकुश बालू के ढेर में दबा था। पिता ने बालू हटाकर उसे निकाला तो लाश मिली। चादर में रखकर वो उसे अस्पताल ले गए।50 साल की इंदु देवी हाइवा के नीचे दबी थीं। उनकी बॉडी निकालने के लिए JCB बुलवानी पड़ी। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments