HomeBiharJDU ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया 'पॉलिटिकल टूर, जानें...

JDU ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया ‘पॉलिटिकल टूर, जानें ललन सिंह ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस साल तीसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले उनकी गतिविधियां बढ़ गई है. बेगूसराय में कन्हैया कुमार के साथ ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने के बाद पटना में भी एक कार्यक्रम में वह शामिल हुए हैं. वहीं उनकी यात्रा पर जेडीयू नेताओं ने तंज कसा है.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जहां इसे राहुल गांधी की ‘पर्यटन यात्रा’ करार दिया है, वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उनसे पूछा कि बिहार के लिए क्या योगदान है उनका?

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा बिहार में कर्फ्यू नहीं लगा है. ऐसे में जिसको भी आना है, आएं. किसी पर कोई रोक-टोक नहीं है लेकिन क्या राहुल गांधी रोजगार का मतलब भी समझते हैं? उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को रोजगार से कोई लेना-देना नहीं है. नीतीश कुमार ने जितना रोजगार दिया है, उतना किसी सरकार ने नहीं दिया है. जेडीयू नेता ने तंज भरे लहजे में कहा कि राहुल गांधी घूमने निकले हैं. जब घूमने निकले हैं तो कुछ न कुछ तो बोलेंगे ही.

बिहार में प्रतिदिन रोजगार मिल रहा है, प्रतिदिन नियुक्ति पत्र बंट रहा है. इसलिए उनको घूमना है, घूमते रहें. घूमना है तो कुछ बोलना है तो कुछ बोलना है तो बोलते रहें. जनता यहां मन बना चुकी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home