HomeBiharआरा में BJP नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, शादी समारोह से लौट रहे...

आरा में BJP नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भरौली गांव के गोपीबाबा मंदिर के समीप मंगलवार की देर शाम शादी समारोह से लौट रहे युवा भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि, फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे लेकर भाजपा नेता राकेश ओझा ने तीन नामजद व अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी कराई। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।प्राथमिकी में सोनबर्षा गांव निवासी शिवाजीत मिश्र, किशुन मिश्र व भरौली गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष संत मिश्र को आरोपित किया गया हैं।

इस घटना को पूर्व रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। राकेश के पिता भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की वर्ष 2016 में हत्या हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home