HomeBiharउपचुनाव में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ होगा : संतोष सुमन

उपचुनाव में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ होगा : संतोष सुमन

लाइव सिटीज, पटना: प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डाक्टर संतोष कुमार सुमन ने एनडीए की बैठक के बाद कहा कि बिधानसभा की चार सीटों के उपचुनाव में विपक्षी इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ होगा। राज्य में अपराध और भ्रष्चाचार को संरक्षण देने वाली ताकतें एक भी सीट नहीं जीत पाएंगी।

डाक्टर सुमन ने कहा कि 23 नवम्बर को आने वाला चुनाव परिणाम एनडीए की डबल इंजन सरकार के कामकाज पर जनता के अटूट विश्वास का ताजा प्रमाणपत्र होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 के चुनाव में बिहार विधान सभा की 243 में से 225 सीटों पर जनता का आशीर्वाद पाने का लक्ष्य रखा है।

डाक्टर सुमन ने कहा कि एनडीए सरकार ही बिहार में सामाजिक न्याय के साथ विकास की गाड़ी पटरी पर रखने की गारंटी दे सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home