HomeBiharबिहार में एक झटके में 'बेरोजगार' हो गए 4257 टीचर, शिक्षा विभाग...

बिहार में एक झटके में ‘बेरोजगार’ हो गए 4257 टीचर, शिक्षा विभाग के फैसले से शिक्षकों में हड़कंप

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बीपीएससी के तहत हजारों शिक्षक की नियुक्ति की गई है, जो योगदान कर पढ़ा भी रहे हैं। इस बीच, प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। अब ये अतिथि शिक्षक मात्र एक दिन और नौकरी कर सकेंगे। उसके बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे।

कारण कि सरकार का पूर्व का आदेश ही ऐसा है कि अतिथि शिक्षकों को नौकरी छोड़नी पड़ेगी और अब दूसरी नौकरी की तालाश करनी पड़ेगी। इन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के लिए शनिवार को विभाग के स्तर से ताजा पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के वायरल होते ही अतिथि शिक्षकों के चेहरे पर भविष्य को लेकर चिंता की लकीरें दिखने लगी है

दरअसल, राज्य सरकार की यह पुरानी नीति है। यानी पुराना आदेश है, जिससे सूबे के हजारों अतिथि शिक्षक प्रभावित होने जा रहे हैं। कितनी अजीब बात है कि सबंधित विषयों के ये विशेषज्ञ अतिथि शिक्षक योग्य होने के बाद भी सड़क पर आने वाले हैं। मामला यह है कि राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों की बहाली के दौरान ही क्लियर कर चुकी थी कि उनके विषय के शिक्षक की नियुक्ति के साथ ही उनकी नौकरी चली जायेगी। अब उसी आदेश के आलोक में इन अतिथि शिक्षकों को हटाया जा रहा है। ये शिक्षक 31 मार्च 24 तक ही सेवा में बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home