HomeBiharबिहार बोर्ड ने जारी किया सक्षमता परीक्षा 6 टू 8 का रिजल्ट,...

बिहार बोर्ड ने जारी किया सक्षमता परीक्षा 6 टू 8 का रिजल्ट, सफल नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को सक्षमता परीक्षा 6 टू 8 का रिजल्ट जारी कर दिया. परीक्षा में कुल 23 हजार 873 शिक्षक शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 22,941 शिक्षक पास हुए हैं. वहीं 932 शिक्षक परीक्षा में फेल भी हो गए हैं. सभी शिक्षक बीएसईबी की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सक्षमता परीक्षा में सफल नियोजित शिक्षकों को अब बिहार राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा.

बता दें, सक्षमता परीक्षा 6 टू 8 में कुल 23873 शिक्षक शामिल हुए थे, जिसमें अंग्रेजी में 3034, हिन्दी में 4371, गणित एवं विज्ञान में 4551, संस्कृत में 1129, सामाजिक विज्ञान 7080, उर्दू में 1459 एवं शारीरिक में 2249 शिक्षकों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा में कुल 22,941 शिक्षक यानि 97.10 शिक्षक पास हुए हैं.

इस बार सक्षमता परीक्षा 6 टू 8 में अंग्रेजी में 2980, हिन्दी में 4346, गणित एवं विज्ञान में 4489, संस्कृत में 1106, सामाजिक विज्ञान 1616, उर्दू में 1383 एवं शारीरिक में 2249 शिक्षकों ने परीक्षा पास की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home