लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जिन लोगों ने लंबे समय से ई-चालान जमा नहीं किया है, उनकी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है.
विभाग के अनुसार, राज्यभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े दो लाख से अधिक ई-चालान अभी तक लंबित हैं. कई वाहन मालिकों ने बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी जुर्माना जमा नहीं किया. अब ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाया जा रहा है.
आपको बता दें कि पटना में अब तक करीब 35 हजार वाहनों की RC ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है. इन वाहनों की सूची ट्रैफिक पुलिस को भी भेज दी गई है. विभाग का कहना है कि कई वाहन मालिकों ने पिछले सात से आठ साल तक ई-चालान जमा नहीं किया है. कुछ वाहनों पर पांच या उससे अधिक चालान लंबित हैं. ऐसे मामलों में पहले नोटिस भेजे गए. इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर RC ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई.
