लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने महागठबंधन के भीतर तालमेल की कमी को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए उन्हें नसीहत देते हुए सुना डाला। मुकेश सहनी ने कहा कि ये बिल्कुर ठीकन नहीं है, हमें जनता की लड़ाई लड़नी है और हम आपस में ही लड़ रहे हैं। अगर एमएलसी चुनाव में किसी की हार होती है तो वो किसी एक व्यक्ति की हार नहीं होगी। बल्कि महागठबंधन की हार होगी। महागठबंधन की हार होगी तो लाखों कार्यकर्ताओं की हार होगी।
मुकेश सहनी ने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि अगर एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की हार होती है तो इसकी वजह हमारे महागठबंधन के टॉप नेता होंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की जिसके पास लीडरशिप है, उसे ये सोचना चाहिए कि जब आप आठ सीटों पर गठबंधन के साथियों के साथ सहमित नहीं बना पा रहे हैं तो आप आने वाले समय में क्या कीजिएगा
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इस दौरान महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि गठबंधन में अगर कोई एक ही बादशाह बना रहे तो ये भी सही नहीं है। आपको अपने सहयोगियों को भरोसे में लेना चाहिए, बात नहीं चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर सवाल खड़ा होता है कि क्या आप गठबंधन का नेतृत्व करने लायक हैं?
उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन केवल विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक सीमित रखना है तो इसे पहले ही साफ कह देना चाहिए। वहीं, अगर दूसरे चुनावों में भी गठबंधन जारी रखना है तो सहयोगी दलों के साथ बातचीत करें। सहनी ने कहा, ‘अगर अकेले चुनाव लड़ना है तो कहिए कि राजद को किसी के सहयोग की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर साथ मिलकर जीतना है तो अपने सहयोगियों से बातचीत करनी चाहिए।’
