HomeBiharअगर एनडीए जीता तो कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? अमित शाह के...

अगर एनडीए जीता तो कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? अमित शाह के बयान पर जदयू ने दी प्रतिक्रिया

लाइव सिटीज, पटना: देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद को लेकर दिए गए बयान पर अटकलों का बाजार गर्म है। अब इस बयान पर जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

ललन सिंह ने सवाल के जवाब में कहा, “आप लोग बात को समझते नहीं हैं। गृहमंत्री जी के बयान के अलग-अलग भाग को तोड़कर पेश किया जा रहा है। गृहमंत्री जी ने बार-बार कहा है कि हम बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विधायक दल तय करेगा, एनडीए का विधायक दल तय करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह परंपरा रही है, पिछली बार भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे तो यह एनडीए विधायक दल ने तय किया था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। ललन सिंह ने कहा, “उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार जदयू की संख्या कम थी, फिर भी प्रधानमंत्री जी ने उनको को आग्रह किया था कि वे मुख्यमंत्री बने। तीनों भाग को जोड़कर देखना चाहिए, अलग-अलग टुकड़े में नहीं देखना चाहिए।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home