HomeBiharबिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में बारिश की चेतावनी,...

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चार अप्रैल से राज्य के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. राज्य का तापमान 42 डिग्री से पार हो गया लेकिन बीते रविवार (07 अप्रैल) से तापमान में कमी हो रही है. एक-दो जिलों को छोड़कर राज्य का तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है. हालांकि दो दिन बाद (09 अप्रैल) से फिर तापमान बढ़ सकता है. आज सोमवार (08 अप्रैल) को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

पटना मौसम विभाग की ओर से सोमवार की सुबह अलर्ट जारी किया गया कि जमुई, बांका, भागलपुर और कटिहार जिले में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. इसके अलावा औरंगाबाद, बक्सर, गया, भोजपुर, शेखपुरा, नालंदा, नवादा और राजधानी पटना के कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी और मेघ गर्जन के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं. इसके साथ ही हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है. उत्तर बिहार में वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पास समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है. एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औसत 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी असम एवं आसपास के क्षेत्र में बना है. दक्षिण बिहार में हल्की वर्षा के साथ तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होने के संकेत है. साथ ही गर्मी बरकरार रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home