HomeBiharबेतिया में भीषण सड़क हादसा: लौरिया मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार...

बेतिया में भीषण सड़क हादसा: लौरिया मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

लाइव सिटीज, बेतिया: बेतिया में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर बंगाली माई मंदिर के पास घटित हुई है. मोटरसाइकिल पर सवार इन तीनों युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. ये तीनों लखनपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव के रहने वाले थे और बेतिया जा रहे थे.

मृत तीनों युवकों की पहचान साहिल आलम, सुंदर कुमार और याकूब आलम के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया GMCH भेज दिया. वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

वहीं, बेतिया के नरकटियागंज में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला का शव बरामद किया है. गुड़िया पटेल किराए के मकान में अकेली रहती थीं, आज अपने कमरे में मृत पाई गईं. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नरकटियागंज के वार्ड नंबर 11 की है. वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही थीं और उनका एक बेटा भी था. वहीं, मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि गुड़िया एक दूसरे व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं और उसी व्यक्ति ने उनकी हत्या की है.

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही, पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है. एसडीपीओ प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एमवी ने मामले को लेकर बताया कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और पुलिस CCTV फुटेज व अन्य सुरागों की पड़ताल कर रही है. उम्मीद है कि हत्या का यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि सिंटू नाम के व्यक्ति ने ही यह हत्या की है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments