लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है. इसकी घोषणा कर दी गई है. अब चार सीटों पर जेडीयू की ओर से उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है. जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें से चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र है.
जेडीयू ने दरभंगा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं पटना और तिरहुत स्नातक क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. बताया जा रहा है कि बाकी चार सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार को उतारेगी.जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार को पार्टी ने फिर से मौका दिया है. नीरज कुमार और जेडीयू के विधायक अनंत सिंह में जुबानी जंग तेज है. अनंत सिंह ने अपने करीबी डॉ. अनुज को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समर्थन दिया है.
सीट और प्रत्याशियों के नाम देखें
- पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से- नीरज कुमार
- तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से- अभिषेक झा
- सारण शिक्षक क्षेत्र से- आनंद पुष्कर
- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से- घनश्याम राय
23 अक्टूबर को होगा मतदान
बता दें कि इन आठ सीटों पर चुनाव 23 अक्टूबर को होगा. चार दिन बाद 27 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा होगी. 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे. नामांकन की आखिरी तारीख छह अक्टूबर है.
