HomeBiharबिहार के 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी,...

बिहार के 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटे तक के लिए अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ है. आईएमडी ने शनिवार को राज्य के कई जिलों के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे बिहार के लिए भारी साबित हो सकते हैं.

पटना, अरवल, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर और वैशाली में अगले तीन घंटे के भीतर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. पटना में सुबह से ही मौसम बदला हुआ है और बादलों का दबाव लगातार बढ़ रहा है.

उत्तर बिहार के जिलों सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और समस्तीपुर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है. दरअसल, नेपाल की तराई से आ रही हवाएं और बंगाल की खाड़ी से उठी नमी आपस में टकरा रही हैं, जिससे अचानक तेज बारिश हो रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home