HomeBiharकैमूर में अंधविश्वास का कहर: भूत-प्रेत के शक में वृद्ध महिला की...

कैमूर में अंधविश्वास का कहर: भूत-प्रेत के शक में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या

लाइव सिटीज, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के लेवा गांव से अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां भूत-प्रेत के शक में एक वृद्ध महिला की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

वहीं, मृतका के शव का सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान लेवा गांव निवासी नट्टू सिंह की 65 वर्षीय पत्नी मुराही देवी के रूप में हुई है।

मृतका के बड़े पुत्र अवध लाल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही पट्टीदार पक्ष की लीलावती मंगलवार की शाम उनकी मां को अपने घर बुलाकर ले गई थी। आरोप है कि घर के अंदर ले जाने के बाद मुराही देवी पर भूत-प्रेत करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद गर्म लोहे से प्रताड़ित करने के साथ लाठी-डंडे से पीटा गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

स्वजन के अनुसार, घटना के समय मृतका के दोनों पुत्र घर पर मौजूद नहीं थे। उन्हें अकेला पाकर दूसरे पक्ष के लोग अपने घर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments