HomeBiharहरियाणा में हैट्रिक पीएम मोदी की जीत, बिहार के चुनाव पर भी...

हरियाणा में हैट्रिक पीएम मोदी की जीत, बिहार के चुनाव पर भी होगा असर – श्याम सुन्दर शरण

लाइव सिटीज, पटना: हम पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब-किसान-युवा हितैषी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। हरियाणा ने कांग्रेस और शहरी नक्सलियों के फर्जी नरेटिव को कूड़ेदान में फेंक दिया।

शरण ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम का दूरगामी असर होगा। इस साल झारखंड और महाराष्ट्र के बाद अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व का प्रभाव दिखेगा।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव होना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में 70 प्रतिशत तक लोगों की भागीदारी धारा-370 हटने का सकारात्मक परिणाम है। वहां 29 सीटों पर विजयी भाजपा प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

श्याम सुन्दर ने कहा कि भाजपा को हरियाणा में जाट समुदाय के साथ-साथ दलितों-पिछड़ों का भी मजबूत समर्थन मिला , जबकि कांग्रेस वहाँ केवल एक दबंग जाति के बल पर सत्ता हथियाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नतीजों से सबक लेकर राहुल गांधी को भारत-विरोधी ताकतों का मोहरा बनने की आत्मघाती राजनीति छोड़नी चाहिए और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। श्याम सुन्दर ने कहा कि आर्थिक विकास का “जलेबी फैक्टी मॉडल ” देश के खानपान और अर्थव्यवस्था के बारे में राहुल गाँधी की बालक-बुद्धि का हास्यास्पद प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home