लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव में राजद-कांग्रेस गठबंधन टूट गया है। राजद की तरफ से कांग्रेस से बिना बातचीत के एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने भी अपने एमएलसी के 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
AICC की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधान परिषद के ग्रेजुएट्स और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के तौर पर नीचे दिए गए नामों को मंज़ूरी दी है:
- दरभंगा टीचर्स सीट से डॉ. मदन मोहन झा
- कोसी ग्रेजुएट्स सीट से मनोज कुमार जायसवाल
- दरभंगा ग्रेजुएट्स सीट से रजनीकांत पाठक
- पटना टीचर्स सीट से डॉ. संजय यादव
- पटना ग्रेजुएट्स सीट से डॉ. असदुल्लाह खान
