HomeBiharगिरिराज सिंह का पीके पर तीखा हमला, झूठ और भ्रामक नैरेटिव की...

गिरिराज सिंह का पीके पर तीखा हमला, झूठ और भ्रामक नैरेटिव की खेती कर रहे PK

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की हाईप्रोफाइल बांकीपुर सीट को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसुराज के सूत्रधार और उम्मीदवार प्रशांत किशोर पर सीधा और तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए जनता के बीच गलत और भ्रामक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बांकीपुर की जनता को बनावटी और आधे-अधूरे तथ्यों के सहारे गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “मनगढ़ंत और काल्पनिक बातें बनाना बेहद आसान होता है, लेकिन जब बात उन दावों के समर्थन में ठोस सबूत देने की आती है, तो सच्चाई सामने आ जाती है।” केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि राजनीति हमेशा तथ्यों, प्रमाणों और सच्चाई के धरातल पर होनी चाहिए, न कि अफवाहों और भ्रम के सहारे।

उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं से भी अपील की कि वे किसी भी नेता के लोकलुभावन या हवा-हवाई दावों पर भरोसा करने से पहले उनके पीछे के सत्य और प्रमाणों की जांच-परख जरूर कर लें। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments