लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री आवास पर हुई पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात में बिहार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.मीटिंग में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे
जदयू ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है. बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. इस सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन इस बार जन सुराज ने बड़ी जीत दर्ज की.
