HomeBiharED ने राबड़ी देवी से तेजस्वी के बंगले को लेकर पूछा सवाल,...

ED ने राबड़ी देवी से तेजस्वी के बंगले को लेकर पूछा सवाल, जवाब नहीं दे पाई पूर्व मुख्यमंत्री

लाइव सिटीज, पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव को ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया. जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को करीब 12 बजे के आस पास ईडी दफ्तर पहुंची. जहां उनसे करीब 4 घंटे तक पूछताछ हुई. करीब पौने 3 बजे राबड़ी देवी ED ऑफिस से बाहर निकलीं. बताया जा रहा है कि इस दौरान अफसरों ने पूर्व सीएम से कई तीखे सवाल पूछे. 

राबड़ी देवी से जब ईडी के दफ्तरों ने पूछा ताछ शुरू कि तो सबसे पहला सवाल किया कि तेजस्वी यादव ने दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी वाला बंगला कैसे लिया? इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें इसके बारे में नहीं पता. इसके बाद ईडी ने पूर्व सीए से सगुना मोड़ अपार्टमेंट की जमीन और पैसे को लेकर सवाल किया. इस पर भी पूर्व सीएम ने ना में ही जवाब दिया.

इसके बाद ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा कि  जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई उनको आप कैसे जानती हैं? आप उन लोगों से पहली बार कब मिलीं? उन लोगों को नौकरी देने के लिए आपने क्यों पैरवी की? सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम इन सवालों का भी जवाब नहीं दे पाई. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home