HomeBiharडीएम चंद्रशेखर ने BPSC अभ्यर्थी को जड़ा थप्पड़, उग्र हुए सभी छात्र

डीएम चंद्रशेखर ने BPSC अभ्यर्थी को जड़ा थप्पड़, उग्र हुए सभी छात्र

लाइव सिटीज, पटना: पटना सिटी में बापू सभागार में बीपीएससी की परीक्षा देने के लिये देश के कई राज्यों से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, लेकिन परीक्षा संस्थान प्रबंधन की लापरवाही के कारण परीक्षा पत्र काफी लेट से मिला. परीक्षा पत्र मिलने में देर होने पर छात्रों ने इसका विरोध किया.

पटना के कुम्हरार बापू परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों ने विरोध किया और परीक्षा पत्र, उत्तर पुस्तिका लेकर बाहर निकल गये, जहां बीपीएससी आयोग और परीक्षा संस्थान के मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे. वहीं छात्रो ने प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए. इसी बीच अभ्यर्थियों को समझाने मौके पर पहुंचे डीएम ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद अभ्यर्थियों का हंगामा और उग्र हो गया.

पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बापू परीक्षा केंद्र पर लगभग 12000 बच्चों की परीक्षा पड़ी थी. एक परीक्षा हॉल में 273 बच्चों की बैठने का प्रबंध था. ऐसे में एक परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र की पेटी में 288 प्रश्न पहुंचने चाहिए थे, लेकिन जो प्रश्न पत्र पहुंचा उसमें 192 प्रश्न पत्र ही थे. ऐसे में दूसरे परीक्षा हॉल से प्रश्न पत्र लेना पड़ा. अभ्यर्थियों की नाराजगी सील बंद लिफाफे में प्रश्न पत्र नहीं आने को लेकर थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home