HomeBiharविश्वामित्र शिक्षा केंद्र पर किताब-कॉपी और प्रगति रिपोर्ट का वितरण, जानें राजकुमार...

विश्वामित्र शिक्षा केंद्र पर किताब-कॉपी और प्रगति रिपोर्ट का वितरण, जानें राजकुमार चौबे ने क्या कहा

लाइव सिटीज, बक्सर : केसठ में विश्वामित्र सेना द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया एवं उनकी शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को सौंपी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ाना और समाज के वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचना रहा।

इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा- शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विश्वामित्र सेना का यह प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। केसठ का यह निशुल्क शिक्षा केंद्र समाज के लिए एक मिसाल है, जहाँ सेवा, संस्कार और शिक्षा तीनों का समन्वय दिखाई देता है।

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष बलराम मिश्रा एवं निशुल्क शिक्षा केंद्र के संचालक विजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home