लाइव सिटीज, रोहतास: खबर रोहतास जिले के करगहर से है जहां सोनवर्षा गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दुगोला चैता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन शाहाबाद प्रक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पांडेय सोनू ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
वहीं रविदास मंदिर निर्माण कमिटी के द्वारा अंग वस्त्र व पुष्प हार से उद्घाटन कर्ता को सम्मानित किया गया। उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पांडेय सोनू ने कहा कि शिक्षा से ही बेहतर समाज का विकास होता है। बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दुध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। सभी बच्चों को शिक्षा लेना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को कापी कलम व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह ने शिक्षा को लेकर सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं सभी अभिभावकों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुगोला चैता गायन का मुकाबला का आयोजन हुआ। मौके पर आयें हुए अतिथियों का कमिटी द्वारा अंग वस्त्र व पुष्प हार से सम्मानित किया गया। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया दीप नारायण गौतम व संचालन प्रखर उद्घोषक दीपक रंजन वर्मा दीपू ने किया। मौके पर सभी कमिटी के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
