HomeBiharकल से नए समय पर स्कूलों में होगी पढ़ाई, तेज धूप के...

कल से नए समय पर स्कूलों में होगी पढ़ाई, तेज धूप के बीच घर लौटेंगे बच्चे

लाइव सिटीज, पटना: ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से जिले में एक बार फिर सरकारी विद्यालय शिक्षण कार्य के लिए खुलेंगे। मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालय खोलने व बंद तथा कक्षा संचालन के समय में थोड़ा बदलाव तो किया है, लेकिन मौसम में फिलहाल परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

बच्चे 45 डिग्री पार तापमान के बीच विद्यालय से पढ़कर घर आने को मजबूर होंगे। विभागीय निर्देश के आलोक में शिक्षकों व छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर तीन माह का विद्यालय निरीक्षण का भी रोस्टर तैयार किया गया है। अधिकृत निरीक्षी अधिकारियों को आवंटित विद्यालयों का सप्ताह में कम से कम एक बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

विद्यालय सुबह साढ़े छह से दोपहर 12.10 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि मौसम को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन व अभिभावक स्कूल संचालन को लेकर कोई नया निर्देश आने का इंतजार देर शाम तक करते रहे।

नई समय सारणी में शिक्षकों के अल्पाहार समय निर्धारित नहीं होने पर शिक्षक संघों की नाराजगी पर यहां के शिक्षा विभाग ने चौथी घंटी के बाद 20 मिनट का समय निकाल कर शिक्षकों को लंच करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home