HomeBiharबच्चों के लिए देश के पहले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री...

बच्चों के लिए देश के पहले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री , निःशुल्क होगा इलाज

लाइव सिटीज, पटना: बच्चों के लिए देश के पहले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा यह अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। महावीर बाल कैंसर अस्पताल के नाम से यह अस्पताल पटना के फुलवारीशरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान से एम्स जाने के रास्ते में मुख्य मार्ग पर अवस्थित है।

महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 100 बेड क्षमता के महावीर बाल कैंसर अस्पताल में निःशुल्क इलाज होगा। कैंसर से पीड़ित 18 साल तक के सभी बच्चे और किशोर का यहाँ निःशुल्क इलाज किया जाएगा। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि बच्चों के लिए यह देश का पहला कैंसर अस्पताल होगा। महावीर कैंसर संस्थान में अभी बच्चों का अलग वार्ड है। महावीर कैंसर संस्थान में बच्चों के वार्ड का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने किया था।

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि गुरुवार 12 दिसंबर को महावीर कैंसर संस्थान की 26 वीं वर्षगाँठ है। इस शुभ अवसर पर महावीर बाल कैंसर अस्पताल की नींव रखी जाएगी। 12 दिसंबर 1998 को महावीर मन्दिर न्यास के दूसरे अस्पताल के रूप में महावीर कैंसर संस्थान का उद्घाटन दलाईलामा के करकमलों से हुआ था। गुरुवार को महावीर बाल कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के अवसर पर सभी धर्मों के धर्मगुरु भी उपस्थित रहकर अपना आशीर्वाद देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home