लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 3392 उम्मीदवारों को सफलता मिली है. आयोग ने 1298 पदों पर भर्ती के लिए मेंस परीक्षा आयोजित की थी.
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से सफल होने की स्थिति जान सकते हैं
71वीं BPSC भर्ती के तहत कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इसके लिए मेंस परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था.
ऐसे चेक करें 71वीं BPSC मेंस का रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- 1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- 2. वेबसाइट के होमपेज पर Results या Latest Updates सेक्शन में जाएं.
- 3. यहां 71st CCE Mains Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- 4. लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- 5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें.
- 6. अगर आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं.
- 7. भविष्य में जरूरत पड़ने पर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
