HomeBiharखान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल...

खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

लाइव सिटीज, पटना: पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर पर बवाल से जुड़ा नया वीडियो आ गया है. 2 जून की रात लगभग 10 बजे कोचिंग सेंटर पर जमकर बवाल हुआ था. इस मामले से जुड़े नए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बॉडीगार्ड फायरिंग कर रहा है.

38 सेकंड के वीडियो में यह देखा गया कि कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोग मौजूद हैं. इस बीच एक शख्स बंदूक को लोड करता है और फायरिंग कर देता है. जानकारी के मुताबिक, फायरिंग कर रहा शख्स खान सर का बॉडीगार्ड ही बताया जा रहा है. लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

मंगलवार की रात खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट हुई. हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की. इस हमले के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा था, कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. उन्होंने गोलीबारी का दावा भी किया था. लेकिन, बाद में खान सर अपने बयान से पलट गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments