HomeBiharबिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP का मंथन शुरू, अमित शाह...

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP का मंथन शुरू, अमित शाह की मौजूदगी में बड़ी बैठक

लाइव सिटीज, , सेंट्रल डेस्क: दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए हैं।आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है.

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रभारी विनोद तावड़े, महामंत्री भिखूभाई दलसानिया और नागेंद्र नाथ, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं. इस बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी. आगामी रणनीतियों को लेकर भी विमर्श होगा

आपको बता दें कि एनडीए में पांच घटक दल है. इसमें बीजेपी के अलावे जदयू, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home