HomeBiharबिहार मौसमः दरभंगा-सारण समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 km/h...

बिहार मौसमः दरभंगा-सारण समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 km/h से चलेगी हवा, वज्रपात से सावधान!

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज गुरुवार को प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है.

  • उत्तर और पश्चिम बिहार के 4 जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इनमें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं. यहां वज्रपात की भी आशंका है। राज्य के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें जबकि पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवाहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई, मुंगेर,बांका, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद शामिल है.

एक तरफ जहां 30 जिलों में बारिश की चेतावनी है, वहीं राजधानी पटना समेत 8 जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में भारी बारिश के आसार नहीं हैं .हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments