HomeBiharदो फेज में हो बिहार चुनाव’, EC के साथ मीटिंग में बीजेपी...

दो फेज में हो बिहार चुनाव’, EC के साथ मीटिंग में बीजेपी ने क्या मांग की?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है. इसी को लेकर आज बिहार की राजधानी पटना के ताज हाटल में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाई गई. इस बैठक में बीजेपी ने चुनाव आयोग से बिहार में दो फेज में चुनाव कराने की मांग की है. बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि 2 फेज में चुनाव कराए जाएं क्योंकि ज्यादा फेज होने से मतदाताओं को परेशानी होती है. इसके साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि ज्यादा फेज में चुनाव होने से उम्मीदवार के ज्यादा पैसे खर्च होते हैं. बिहार बीजेपी ने चुनाव की घोषणा के 28 दिन बाद चुनाव कराने की मांग की है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने इस बैठक में चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव को दो चरणों में ही पूरा कराया जाए. इसके साथ ही अति पिछड़ा समाज वाले गांवों में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाए. इसके साथ ही ये तय किया जाए कि वोटर पर्ची मतदाता तक समय से पहुंच जाए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home