HomeBiharथोड़ी ही देर में आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, टॉपर्स की...

थोड़ी ही देर में आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

लाइव सिटीज, पटना: लाखों छात्रों के रिजल्ट के इंतजार को खत्म करते हुए बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 आज घोषित करेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com से अपना बीएसईबी 10वीं के नतीजे चेक कर सकेंगे.

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच किया गया था. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक. इसके बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं की आंसर-की 6 मार्च को जारी की गई थी, और स्टूडेंट के पास आपत्तियां उठाने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया था.

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं बिहार के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे. इनमें 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home