HomeBiharअमित शाह आ रहे पटना, नीतीश कुमार के साथ NDA नेताओं की...

अमित शाह आ रहे पटना, नीतीश कुमार के साथ NDA नेताओं की होगी बैठक

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत NDA नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ समारोहों को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने बिहार दौरे में सूबे को कई सौगातें भी देने जा रहे हैं।

शाह के इस दौरे के बारे में भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, ‘अमित शाह के शाम 7.45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वे पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद देर रात पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी।’ उन्होंने कहा, ‘रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे।’

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘गोपालगंज से लौटने के बाद शाह राजग की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वह अपनी वापसी की उड़ान भरेंगे।’ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है और इस बैठक में उनकी पार्टी भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home