HomeBiharबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी, साक्षी, अंशु और रंजन बने टॉपर

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी, साक्षी, अंशु और रंजन बने टॉपर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है. बिहार बोर्ड 10वीं पास परसेंटेज 82.11 फीसदी रहा है. इस साल 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में शामिल हैं. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट और स्कोरकार्ड मैट्रिक रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com से डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में समस्तीपुर की साक्षी, गेहरी की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन ने टॉप किया है.

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच हुई थी. उसके बाद से ही स्टूडेंट्स सरकारी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 25 मार्च 2025 को घोषित कर दिया गया था.

इस साल भी जहां अन्य बोर्ड की परीक्षाएं अभी चल ही रही हैं, वहीं बिहार बोर्ड ने अपने रिजल्ट जारी करने का खास रिकॉर्ड फिर से कायम कर लिया है. इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर को 2 लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home