HomeBiharबिहार बंद: सीवान में 10 राउंड हवाई फायरिंग, पुलिस पर पत्थरबाजी, एसपी...

बिहार बंद: सीवान में 10 राउंड हवाई फायरिंग, पुलिस पर पत्थरबाजी, एसपी घायल

लाइव सिटीज, सीवान: सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहा छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. उग्र छात्रों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतलें और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को अंततः हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.

आपको बता दें कि प्रदर्शन के दौरान सीवान में 10 राउंड हवाई फायरिंग गई है. पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा घायल हो गए हैं. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा ने स्वयं मोर्चा संभाला, लेकिन इस दौरान वह भी पत्थरबाजी में घायल हो गए

शुरुआत में पुलिस मूकदर्शक बनकर स्थिति को देखने और शांत करने का प्रयास करती रही. जब माहौल बिगड़ने लगा और पथराव तेज हो गया तो पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज होते ही मैदान में भगदड़ मच गई और तनाव का भारी माहौल बन गया.

स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. घटना के तुरंत बाद गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है. प्रशासन अब इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments