HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात,...

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, कल नामांकन में नितिन नवीन भी रहेंगे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर से कल भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का आशीर्वाद लेकर अभिषेक बंटी बाहर निकल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मुलाकात के बाद कहा कि बांकीपुर में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी घटक दलों के वरीय नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। हम अंतर बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं।

प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिंह ‘बंटी’ ने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के साथ करीब दो दशकों से जुड़े रहे हैं। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में अब वह उनकी छोड़ी हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए का झंडा बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अब तक का जीवन बांकीपुर के लोगों के बीच बीता है और चुनाव जीतने के बाद भी वह हमेशा की तरह जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगामी उपचुनाव में प्रचंड विजय के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अग्रिम जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की भी कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments