HomeBiharउन्नाव बस हादसे में उजड़ गया मोतिहारी का एक पूरा परिवार, 6...

उन्नाव बस हादसे में उजड़ गया मोतिहारी का एक पूरा परिवार, 6 की मौत, मृतकों में 3 साल का बच्चा भी शामिल

लाइव सिटीज, मोतिहारी: यूपी के उन्नाव में हुए बस हादसे में पूर्वी चंपारण स्थित फेनहारा गांव के एक ही परिवार 6 लोगों की मौत हुई है. घटना में दो लोगों के गंभीर होने की जानकारी मिल रही है. मृतक और जख्मी फेनहारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 11 के लोग हैं.घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है. सभी मेरठ जा रहे थे.

परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि सभी मेरठ में काम करते थे. सभी बकरीद में कुर्बानी देने आये थे और घर आने के बाद गांव में नया मकान बनवा रहे थे. कल सभी दिल्ली वाली बस से जा रहे थे, लेकिन आज सुबह इस घटना की जानकारी मिली.

ग्रामीणों के अनुसार एक ही परिवार के असफाक (42), मुनचुन खातून (38), मोहम्मद इस्लाम (35),कमरून निशा (30), गुलनाज खातून (12) और सोहैल (3) की मौत हो गई है. जबकि दो 2 लोगों के गंभीर रुप से जख्मी होने की जानकारी मिल रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home