HomeBiharबदल गया अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का नंबर, कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे...

बदल गया अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का नंबर, कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़े; देखें लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने कई अहम बदलाव किए हैं। एक प्रमुख साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर में बदलाव किया गया है, जबकि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि और फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

बता दें कि अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नए ट्रेन नंबर के साथ संचालित होगी। न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 12407 को बदलकर 12507 कर दिया गया है। वहीं, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन 12408 अब 12508 नंबर से चलेगी

रेलवे के अनुसार, यह बदलाव ट्रेन के प्राथमिक रख-रखाव की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को सौंपे जाने के बाद किया गया है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय नए ट्रेन नंबर का ध्यान रखना होगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन संख्या 04014/04013 के परिचालन में भी विस्तार किया गया है। इस ट्रेन के कुल 31 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन 15 सितंबर तक और लौकहा बाजार से 16 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी।इसका मार्ग झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर और लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरता है। विस्तारित अवधि में इसके समय, ठहराव और रेक संरचना में बदलाव नहीं किया गया है।

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल के भी छह अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 03234/03233 दानापुर से 13 से 18 अगस्त और भागलपुर से 14 से 19 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल और सुल्तानगंज के रास्ते संचालित होगी। वहीं, रेलवे ने अतिरिक्त परिचालन की घोषणा की है। 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 19 अगस्त को चलेगी, जबकि 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 और 21 अगस्त को पटना से रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments