लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. धान के खेत में लगाए गए कांटेदार तार में करंट प्रवाहित किए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा बैरगनिया प्रखंड में चकवा टोला के वार्ड नंबर-5 में हुआ. बताया जा रहा है कि फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत मालिक की ओर से खेत के चारों तरफ कंटीले लोहे के तार लगाए गए थे. इन तारों में बिजली का करंट था. इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई.
