HomeBiharहरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा', सम्राट चौधरी ने दी...

हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा’, सम्राट चौधरी ने दी पुलिस को खुली छूट, जानें अपराधियों की जाति पर क्या बोले

लाइव सिटीज, पटना: पटना में आयोजित एआई समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान उन्होंने ऐसी बात कही कि कुछ लोग हंसने लगे और कुछ लोग गंभीर हो गए। कुछ ने ताली भी बजाई। उन्होंने हरा गमछा रखने वालों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार एआई से कह दिया जाए, तो वो तुरंत सभी हरा गमछा वाले को पकड़ लेगा। उसके बाद सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि किसी खास व्यक्ति और विशेष की ओर मेरा इशारा नहीं है। आरजेडी के लोग हरा गमछा इस्तेमाल करते हैं। अब इन दिनों उसका स्थान टोपी ले रही है।

पटना के ऊर्जा भवन में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित एआई समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे। उन्होंने सत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। सीएम ने इस मौके पर एआई की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि पटना में करीब चार हजार एआई कैमरे लगे हुए हैं। अगर एक बार एआई से कह दिया जाए कि हरा गमछा वालों को खोजो, तो क्या होगा। तुरंत वो एक्शन लेगा और हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा। ये कहते हुए सीएम मुस्कुरा रहे थे। लोगों ने समझ लिया कि उनका इशारा किस तरफ है।

उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि पुलिस अब अपराधियों की जाति पूछ कर गोली मारेगी क्या? क्या ऐसा करना सही होगा। हमारी पुलिस को पूरी छूट है कि अपराधी को अपराधी की तरह ट्रीट किया जाए। अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होती। उसके साथ केवल अपराधियों जैसा व्यवहार करना पड़ता है। अगर कोई भी आदमी बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था से छेड़छाड़ करेगा। उसके लिए जाति और धर्म बाधा नहीं बनेगी। राज्य में कानून का राज स्थापित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments