लाइव सिटीज, कटिहार: देश की राजनीति में सामान्य तौर पर पार्टियों का जन्म आंदोलन के जरिए हुआ है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी का जन्म सोशल मीडिया पर 16 मई को अचानक से हुआ था. इस बीच सत्ता पक्ष इस पार्टी की जमकर आलोचना भी कर रहा है. कटिहार पहुंचे बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही तथाकथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर तीखा और बड़ा हमला किया है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, कुछ सिरफिरे, विक्षिप्त और पागल लोगों को समाज में कोई काम नहीं है. ये लोग बेरोजगार होते हैं, इसलिए बैठे-बैठे देश के अंदर इस तरह का धंधा करते रहते हैं. ऐसे लोग हिंदुस्तान के 140 करोड़ जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र इतना मजबूत है कि ऐसे कॉकरोच और चूहे वाले लोग उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं. ऐसे लोग खुद ही एक दिन या तो चीन भाग जाएंगे या अमेरिका भाग जाएंगे
